युवक का सदिंग्ध हालातों में रेलवे ट्रेक में मिला शव
उन्नाव।
घर से खेत जाने की बात कह साइकिल से निकले युवक का शव रेलवे ट्रेक में
मिला। राहगीरो की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया। वहीं परिजनों ने टेªक में पड़े चप्पल से पहचान की।
प्राप्त
जानकारी के अनुसार नवीन पुत्र बिंदाप्रसाद निवासी दोही थाना अचलगंज कक्षा
सात में मैनहा के पास बने श्री पटेल जनहित उच्च माध्यमिक विद्यालय छात्र
था। बीते गुरूवार की शाम वह खेत जाने की बात कह साइकिल से निकला था। काफी
देर तक न लौटने पर परिजनों को शंका हुई जिस पर उन्होने खोजना शुरू कर दिया।
इसी बीच किसी ने रावतपुर रेलवे स्टेशन से करीब सौ मीटर दूर एक युवक का
ट्रेन से कटा शव मिलने की जानकारी दी। वहीं पुलिस कर्मियों ने सूचना मिलने
पर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। नवीन को
खोजते हुए आ रहे परिजनो ने ट्रेक में पड़े चप्पल से उसकी शिनाख्त की।

No comments