सिलेंडरो में मारामारी को लेकर परेशान प्रशासन बिजली व पानी के लिए कर रहा दावे
उन्नाव। अगले सप्ताह होली का त्योहार है। कमोवेश हर घर में पापड़, चिप्स, गुझिया, मिठाई व अन्य सामग्री बनती है। वहीं दुकानों में भी भारी मात्रा में खानपान की सामग्री बिक्री के लिए तैयार की जाती है। घर हो या दुकान सभी जगह गैस की जबरदस्त मांग बढ़ गई है। एजेंसी संचालकों की पौ-बारह हो गई है। दुकानदारों को संचालकों द्वारा होली पर किल्लत की बात बताकर इसके 100 से 200 रूपये तक प्रति सिलेंडर बढ़ाकर लिए जा रहे हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर के लिए कई-कई दिनों तक दौड़ाया जाता है, इसके बाद उन्हें अपने स्पॉट पर ही बुलाकर गैस दी जाती है।
गौरव राजपूत, पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि संचालकों द्वारा गोदाम व एजेंसी से गैस देने के बाद भी होम डिलीवरी चार्ज लिए जाने की सूचना मिली है। जल्द ही इसे लेकर एजेंसियों में छापेमारी कर असलियत का पता लगाया जाएगा। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
बिजली-पानी को लेकर पालिका ने की तैयारी
होली पर जिले की जनता को बिजली व पानी की परेशानी न हो इसके लिए विभागों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
होली के उल्लास में बिजली व पानी की कमी बाधक न बने इसके लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अभी से कर्मचारियों को सतर्क रहने के आदेश जारी कर दिए हैं। ट्रांसफार्मरों को चेक करने, जर्जर तारों को दुरुस्त करने के साथ-साथ अन्य कमियों को भी दूर करने को कह दिया गया है। अधिशाषी अभियंता द्वितीय राजमंगल ¨सह ने बताया कि इस बार होली पर लोगों को निर्बाध बिजली दी जाएगी। कहीं भी यदि फाल्ट होता तो उसे तुरंत ही सही किया जाएगा।
ईओ नगर पालिका सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि होली के त्योहार पर पानी की मांग में बढ़ोत्तरी हो जाती है। इसे देखते हुए त्योहार पर 24 घंटे आपूर्ति चालू रखी जाएगी। होली पर लोगों को भरपूर पानी देने की तैयारी कर ली है।

No comments