Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

हरियाणा पुलिस ने चोरी को लेकर फतेहपुर चैरासी के गांव के दो युवको उठाया

-हरियाणा में चोरी हुई दुकान में करते थे दोनो कामउन्नाव। फतेहपुर चैरासी थाना क्षेत्र के बांधा गांव में रहने वाला युवक कानपुर के अरौल गांव निवासी अपने साथी के साथ हरियाणा में स्थित सर्राफ की दुकान में काम करते थे। पंद्रह दिन पहले दोनों युवक दुकान से सोने के दस सिक्के व जेवरात आदि चोरी कर भाग आए थे। सर्विलांस की मदद से हरियाणा पुलिस ने एक शादी समारोह से अरौल में रहने वाले युवक को उठाया था। युवक की निशानदेही पर पुलिस ने फतेहपुर चैरासी और बांगरमऊ थाना क्षेत्रों के गांवों में दबिश देकर दो लोगों को पकड़ कर अपने साथ ले गई है। दूसरे प्रांत की पुलिस ने बांगरमऊ कोतवाली पुलिस को घटना से अवगत नहीं कराया है।
बांधा गांव के कुलदीप और कानपुर के अरौल गांव निवासी एक साथी के साथ हरियाणा स्थित सर्राफ की दुकान में काम करते थे। पंद्रह दिन पहले कुलदीप व उसका साथी दुकान से सोने के दस सिक्के चोरी कर भाग निकले थे। वहां से आने के बाद कुलदीप व उसका साथी बांगरमऊ कोतवाली के तिल्लापुरवा मजरा चोरहा निवासी फूफा हुकुम पाल के घर गया था। चोरी के सिक्के हुकूम पाल को रखने के लिए दिया। उसमें से एक सिक्का लेकर कुलदीप व उसका साथी मल्लावां गए। जहां उन्होंने एक लर व चैन बनवाई थी। चोरी होने के बाद पीड़ित सर्राफ की तहरीर पर हरियाणा की पुलिस छानबीन कर रही थी। तभी सर्विलांस की मदद से पुलिस ने अरौल में रहने वाले युवक को एक शादी समारोह से पकड़ लिया और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने फतेहपुर चैरासी निवासी कुलदीप को गिरफ्तार किया। कुलदीप से पूछताछ के बाद पुलिस ने फूफा हुकूम पाल को भी पकड़ लिया। हुकूम पाल के घर से पुलिस ने नौ सोने के सिक्के और दो झुमकी तथा अन्य जेवरात भी बरामद कर लिया है। हरियाणा पुलिस ने बांगरमऊ पुलिस को मामले से बिना अवगत कराए। बरामद माल के साथ कुलदीप व उसके फूफा हुकूम पाल को हरियाणा पुलिस अपने साथ लेकर चली गई है।
--------------------------

No comments