Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सर्वशक्तिशाली देश के लिए चाइनीज वस्तुओ का वहिष्कार करना होगा - हिजामं

उन्नाव। चाइनीज वस्तुओ का बहिस्कार लगातार जारी रखते हुए हिन्दू जागरण के प्रान्तीय मन्त्री एवं प्रभारी विमल द्धिवेदी के नेतृत्व में आज मंच के सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ शहर के गाँधीनगर तिराहे से लेकर बड़े चैराहे तकसभी दुकान दारों से मिलकर गुलाल लगाकर व  होली की शुभकामनाये देते हुए भारत की सुरक्षा के लिए ,भारत के रोजगार की वृद्धि के लिए ,भारत के उत्पादनक्षेत्र के विकास  के लिए और भारत को सर्वशक्तिशाली देश बनाने के लिए चाइनीज वस्तुओ के वहिष्कार करने  का संकल्प दिलाया व व्यापारियों व उपभोक्ताओं से राष्ट्रीय स्वदेशी - सुरक्षा अभियान में एक जुट होकर तन मन से जुड़ने की अपील की व बड़े चैराहे पर  चीन के बने उत्पादों की होली जलाई ।


विमल द्धिवेदी ने बताया कि हमारी आर्थिक उन्नति ,सीमाओं की सुरक्षा व रोजगार की बढ़ोत्तरी के लिए बहुत जरुरी हो गया है कि जिस प्रकार हमने गत दीपावली पर चीनी वस्तु का वहिष्कार किया ,ठीक उसी प्रकार इसे ( चाइनीज  बहिस्कार ) लगातार जारी रखना होगा चाइनीज आयात बढ़ने से हमारी फैक्ट्रिया बंद हो रही है इससे बेरोजगारी बढ़ रही है। रोजगार बढ़ाना है तो स्वदेशी अपनाना होगा। 

मंच तो कई वर्षो से इस पर काम कर रहा है परन्तु जन - ज्वर इसी वर्ष ही उठा एक बड़ा कारण यह हुवा कि उडी (जम्मू कश्मीर ) की आतंकवादी घटना के बाद चीनी सरकर के वक्तव्य आये और जिस ढंग से चीन ने पाकिस्तान और उसके आतंकवादी संगठनो को  समर्थन किया उससे चीन का मंतव्य ,भारत ,के प्रति बिल्कुल स्पस्ट हो गया। चीन के इस विरोधी रवैये के कारण लोगो के मन में चीन के प्रति जो नराजगी थी वो जनआन्दोलन में बदल गयी। हर तरफ चायनीज माल के बहिस्कार की एक प्रबल लहर न केवल देखी गयी बल्कि प्रत्यक्ष व्यापक असर भी इसका दिखा। 

इस अवसर पर सन्गठन के सैकड़ो कार्य कर्त्ता उपस्थित रहे प्रमुख रूप से  ,ललित द्विवेदी सह प्रदेश मंत्री विद्यार्थी परिषद व अजय त्रिवेदी जिला अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष विकास सेंगर,जिला युवा प्रभारी मनीष अवस्थी,नगर महामन्त्री धर्मेंद्र शुक्ला,नितेश तिवारी,मन्त्री मनीष पांडेय,मनीष अवस्थी युवा प्रभारी प्रशांत सोनकर,उपाध्यक्ष विष्णु शंकर,उपाध्यक्ष शिवम आजाद ,सत्यम ,आशीष ,विष्णु गुप्ता,बैभव ,अटल विहारी ,अनूप शुक्ला ,नीरज द्धिवेदी ,अजय सिंह ,नरेन्द्र कुमार ,बब्लू ,आशीष।,दीपक अवस्थी ,सूर्यप्रकाश शुक्ला ,धर्मेन्द्र सिंह ,उमेश ,महेंद्र कुमार ,लालमन ,सोनू कुमार ,सुरेन्द्र कुमार ,राहुल कुमार ,अजय धवज ,मनोज तिवारी ,आर्यन चैरसिया ,संजय कुमार ,सूर्यम शुक्ला ,निशान्त शुक्ला ,संजय कुमार ,तरुण  मिश्रा ,अनिल बाजपाई ,मनीष अग्निहोत्री ,नीरज कुमार।आदि सैकड़ो भगवा रक्षक सम्मिलित हुए।

No comments