पुलिस की सक्रियता के बावजूद नहीं रूक रही चोरिया
उन्नाव। मौरावां कस्बे के
मोतेश्वर मंदिर तिराहे पर जहां पर पुलिस की डायल सौ नंबर की गाडी खडी रहती है। उसकके
बावजूद चौराहे पर पान की दुकान को चोरो ने अपना शिकार बना लिया। जिसमें रखा करीब बीस
हजार रूपए का सामना लूट लिया। वहीं पीड़ित ने जब मामले की शिकायत पुलिस को करनी चाही, तो पुलिस ने उसे आश्वासन का कोरा वायदा कर चलता कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
मौरावां कस्बे में मोतेश्वर मंदिर तिराहे पर पुलिस की डायल 100 के खड़े होने के बावजूद चौराहे पर अर्चना चौरसिया की पान की दुकान जो लोहे की बनी
हैं को रात्रि के समय चोरों ने अंदर लगा लाक का ताला तोड कर उसमें रखे पान की सामग्री
जिसकी कीमत लगभग15हजार बताई जाती है पार कर दिय। पीड़िता ने बताया कि दुकान मे गुल्लक में रखे लगभग 2000 रूपये के सिक्के रखे थे। चोरों ने उस पर भी हाथ
साफ कर दिया। पीडित ने प्रार्थना थाने मे दिया । प्रार्थना पत्र लेकर थाना पुलिस ने
जांच का आश्वासन देकर चलता किया। इसी तरह थाना क्षेत्र मे लगातार हो रही चोरी रुकने
का नाम नहीं ले रही है। जिससे क्षेत्र मे रोष व्याप्त है।
वहीं मौरावा के लल्लू के
अनुसार वर्तमान प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जिससे अपराधियों
के हौसले बुलंदी पर हैं।

No comments