Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सोशल मीडिया ने मिलाया बच्ची को परिजनों से

उन्नाव।  माता-पिता के साथ बांगरमऊ से रिश्तेदार की शादी में शहर के मोहल्ला आदर्श नगर स्थित एक गेस्ट हाउस आई बच्ची भटक कर सड़क पर पहुंच गई। पुलिस की नजर में बच्ची आई तो उसे कोतवाली ले जाया गया, यहां उसकी फोटो वाट्सएप ग्रुपों पर वायरल की। जिसे देख परिजन कोतवाली पहुंच गए और पुलिस ने बच्ची उन्हें सौंप दी।
बांगरमऊ कोतवाली के पतसिया गांव निवासी विमल के रिश्तेदार की शहर के मोहल्ला आदर्श नगर स्थित उत्सव लान से शादी थी। वह अपनी पत्नी और 5 साल की बच्ची वैष्णवी को लेकर गेस्ट हाउस पहुंचा। जहां उसका साला रविराज निवासी इंद्रानगर भी पहुंच गया। खेल-खेल में बच्ची गेस्ट हाउस से निकलकर सड़क पर आ गई और आगे बढ़ गई। हिरन नगर के पास बच्ची को सड़क पर रोता देख राहगीरों ने 100 नंबर पर जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने उसे कोतवाली पहुंचा दिया। पुलिस ने उसकी फोटो वाट्सएप ग्रुपों पर वायरल की। करीब दो घंटे बाद फोटो परिजनों के किसी मिलने वाले तक पहुंची, जिस पर उसने फोन कर जानकारी दी। बच्ची को खोज रहे परिजन सूचना पर कोतवाली पहुंचे, जहां बच्ची को देख पुलिस को धन्यवाद दिया। पुलिस ने लिखापढ़ी में बच्ची पिता और उसके मामा को सौंप दी। 

No comments