श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से कई दर्जन घायल, भर्ती
सुमेरपुर/उन्नाव। बारासगवर थाना क्षेत्र स्थित चंद्रिका देवी मंदिर के निकट
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में आठ महिलाओं समेत दो
दर्जन लोग घायल हो गए। क्षेत्रीय लोगों ने घायलों को ट्राली से बाहर
निकाला। इन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर में भर्ती कराया गया।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।
बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम चतुर खेड़ा के मजरे डोकरई की दो दर्जन महिलाएं व पुरुष ट्रैक्टर ट्राली से बक्सर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। चतुर खेड़ा निवासी राजू पुत्र संतोष ने बताया कि चालक रविकांत तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चला रहा था। इससे बक्सर स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर के रास्ते पर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्राली पलटते ही चीखपुकार मच गई। ट्राली में बैठे करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने ट्राली में दबे घायलों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना एंबुलेंस को दी गई। बारासगवर से पहुंची एंबुलेंस से चतुर खेड़ा निवासी गंगा दुलारी (65) पत्नी भगवानदीन कुरील, फूला देवी (30) पत्नी गंगा प्रसाद कुरील, अनीता देवी (32) पत्नी स्वर्गीय राजबहादुर, पूजा देवी (15) पुत्री राजकुमार, फुलवासा पत्नी दुल्लु, रामदेवी पत्नी बुद्धिलाल, बादल (12) पुत्र गंगा प्रसाद कुरील, प्रीति देवी (30) पत्नी पवन पाल, मुन्नी देवी (16) पुत्री कालीचरण कुरील, सुनीता (32) पत्नी दिनेश कुरील, रामरति (62) पत्नी बिंदादीन पासी, मालती देवी (35) पत्नी छेदी लाल पाल को सुमेरपुर पीएचसी पहुंचाया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी सुमेरपुर डा. मुकेश सिंह व डा. राजकिशोर ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चतुर खेड़ा निवासी राजू पुत्र संतोष ने ट्रैक्टर चालक व ट्रैक्टर स्वामी को नामजद कर तहरीर थाने में दी है।

No comments