Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

शहर में निकली अद्भुत व विशाल शिव शोभा यात्रा




उन्नाव। शिवरात्रि के पर्व पर परपंरागत रूप से निकलने वाली शिवबरात गाजे बाजे व धूमधाम के साथ शहर में निकली। इस दौरान शिव शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शहर में लोगों ने पंडाल लगा प्रसाद वितरण किया। शहर के साथ जनपद के कई कस्बों में भी शिव शोभा यात्रा निकाली गई। 
शिव रात्रि के पर्व पर मनाए जाने वाले पर्व के अवसर पर सुबह से शिवमंदिरों में शिव-पावर्ती की पूजा व अर्चना के लिए शिव भक्तों की लंबी कतारे लग गई। शहर के झंडेश्वर, सिद्धनाथ मदिंर, गोकुल बाबा मंदिर व रामेश्वरधाम सहित शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में  बक्सर स्थित मनकामेश्वर, चंकलवशी में भिम्मेश्वर, परियर के बलखडेंश्वर, बांगरमउ के नदियासे में स्थित पौराणिक शिव मंदिर शिव के जयकारों से गुंजायमान रहे। 
पंरपरागत रूप से वर्षो से शहर में निकाली जाने वाली ऐतिहासिक यात्रा का शुभारम्भ कमला मैदान से हुआ। शहर के आईबीपी चैराहे पर स्थित पंडाल में मौजूद शहर विधायक पंकज गुप्ता, जिलाधिकारी रविकुमार एनजी, पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी, अपर जिला अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा प्रसाद व क्षेत्राधिकारी नगर स्वंतन्त्र कुमार सिंह ने यात्रा की अगुवाई कर रहे गजानन को टीका लगा माला पहना आरती उतार  कर  हरी झंडी दिखा शिव बारात को रवाना किया। शहर के नगर पालिका रोड से होते हुए कसाई चैराहा, धवन रोड, शिवबारात पहुुंची। जहाॅ धवनरोड पर शौरभ गुप्ता, बबलू गुप्ता, राजा आदि ने शिव बारात का स्वागत किया। इसके बाद शिव बारात बड़े चैराहे पर पहुंची। जहाॅ बाबा बर्फानी भक्त मंडल द्वारा शिवभक्तों को छोला पू़ड़ी चाट हलवा फल आइसक्रीम  वितरित की गई। जिसके बाद झंडेश्वर मंदिर के निकट यात्रा का स्वागत कर शिवबारातियों को प्रसाद वितरित किया। इसके बाद सदर  बाजार निकट कल्पना गार्मेंट व हरिश्चंद्र गुप्ता बर्तन स्टोर के सामने सुदेश गुप्ता, लबी गुप्ता आदि ने कोल्ड्र ड्रिंक वितरित की। गंदे नाले के निकट लोंगेां ने पंडाल लगा शिव भक्तों के लिए इस बार विशेष हुक्के की व्यवस्था कर रखी थी। इसी तरह शहर के छोटे चैराहे पर दिनेश शर्मा की अगुवाई में शिव भक्तों में तहरी वितरित की गई। अचलगंज तिराहा, टाइप टू कालोनी, डीएसएन कालेज रोड होते हुए शोभा यात्रा सुंदर सिनेमा पर पहुंची। जहाॅ डा0 मनोज अमर की अगुवाई में योगेश, बाबी, सुमित, दीपक, छोटू, अकुंश चौधरी, राहुल, आदि ने शिवभक्तों को आलू, बेर अमरूद, बिस्कुट पेठा व ठंडाई का वितरण किया। इसके बाद यात्रा जामा मस्जिद रोड होते हुए छिपियाने चैराहे पर पहुंची। जहाॅ गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार को रखने की पंरपरा का मान बढ़ाते हुए मोहम्मद अहमद की अगुवाई में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद गांधी चबूतरा, भूरी देवी, भरत मिलाप, मोती नगर होते हुए देर शाम यात्रा ओवर ब्रिज स्थित सदर विधायक पंकज गुप्ता के आवास के सामने समाप्त हुई। यात्रा में भगंत नगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, सुनील शुक्ला हरिओम सिंह, संदीप पांडे, राकेश सिंह, नीरज शुक्ला, अजय श्रीवास्तव सहित सभी धर्मो व दलो के लोग मौजूद रहे। विश्व हिंदू महासंघ के राजकुमार निगम के सयांेजन मे निकलने वाली प्रदेश में विशाल व सबसे बड़ी शिव शोभा यात्रा में लगभग तीन सैकड़ा, दर्जनों बैंड शामिल रहे। 
शिव बारात की शातिं व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक दिन पूर्व ही अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शहर के संवेदन शील इलाको में फ्लैग मार्च निकाला गया था। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घंटना न घटित हो, क्षेत्राधिकारी  स्वंतत्र कुमार सिंह ने संवेदनशील मौहल्लों में ड्रोन के जरिए अराजक तत्वों पर काबू पाने के लिए नजर रखी।   
इसी तरह शिवबारात के पर्व पर कस्बा सफीपुर व अचलगंज, गंगाघाट सहित कई कस्बों में शोभायात्रा निकाली गई। सफीपुर में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरिशरण लाला की अगुवाई में निकाली गई शोभा यात्रा में हरिओम, संजय, राहुल, विनय, दीपक सहित सैकड़ो शिव भक्त मौजूद रहे। शोभा यात्रा सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी निरीक्षक कुलदीप तिवारी ने पुलिस बल के साथ शकुसल निकाली। 
ड्रोन कैमरे के जरिए यात्रा में रही प्रशासनिक तीखी नजरे 
यात्रा में किसी प्रकार का विध्न न पड़ सके। इसके लिए पुलिस प्रशान ने पहले से ही तैयारी पूरी कर ली थी। इसी क्रम में प्रथम बार शोभा यात्रा में ड्रोन कैमरे का प्रयोग किया गया। यात्रा के दौरान ड्रोन के जरिए विशाल शोभा यात्रा पर नजर रखी गई। 

No comments