Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

आज देश भय के माहौल से गुजर रहा है - अन्नू टंडन

उन्नाव। होली के अवसर पर पूर्व सांसद अन्नू टण्डन के द्वारा चल रहे होली मिलन समारोह में जहाँ फिल्मी सितारों के आने से उन्नाव में धूम मच रही है। आज
 मोहान की फरहदपुर बाजार में और सफीपुर में होली मिलन की चकाचौंध से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जहाँ फिल्मी सितारों असरानी, गुलशन ग्रोवर, अहसान कुरैसी को नजदीक से देखने से हौसले बुलंद लग रहे थे, वहीं गांव के छोटे-छोटे लोग भी इस बात को कहते सुने गये कि जबसे अन्नू आयी है तबसे कम से कम इतने बड़े बड़े कलाकारों को नजदीक से देखने का मौका मिल रहा है। 
मोहान में प्रातः 11ः00 बजे से शुरु हुये होली मिलन में अन्नू टण्डन द्वारा अपने कार्यकर्ताओं पर फूलों की वर्षा कर होली की शुभकामनायें दी वहीं महिलाओं में अन्नू टण्डन को गले लगाकर होली मिलने की व्याकुलता भी दिखी।  कार्यक्रम में असरानी और गुलशन ग्रोवर नये कलेवर में दिखे। दोनों ने ही जनता का मूड भांपकर उन्हीं के अंदाज में खूब हंसाया।
अहसान कुरैसी अपने चिरपरिचित अंदाज में लोगों को खूब हंसाया। जॉली आरकेस्ट्रा गु्रप के कलाकारों ने जिसमें मुकेश और रानी ने अपने गायन से सबका मन मोह लिया। इस ग्रुप के गायक मुकेश ने जब अपने हाथ में व अन्नू टण्डन के हाथ में तिरंगा लेकर ’’मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती’’ गाया तो ऐसा समा बंध कि नौजवानों के अन्दर देश भक्ति का जज्बा हिलोरे मारने लगा जैस एण्ड ग्रुप की कलाकार राजश्री एव मीना ने अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन रंग बरसे भीगें चुनर वाली व होली खेले रघुवीरा अवध में जैसे आदि होली गीतों के साथ कुछ इस तरह किया कि लोग झूमने को मजबूर हो गये। कार्यक्रम में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अन्नू टण्डन जिन्दाबाद, अन्नू तुम संघर्ष करों हम तुम्हारे साथ है, के नारे गूंजते रहे।
इस होली मिलन कार्यक्रम में उमड़े जन सैलाब को सम्बोधित करते हुये श्रीमती  टण्डन ने कहा कि मैं तो उन्नाव की बेटी हूँ और इसी नातें मैं प्रत्येक वर्ष होली के शुभ अवसर आप लोगों से मिलने आती हूँ, मेरी इच्छा है कि हमारा उन्नाव भी देश के अन्य भागों की तरह खुशहाल हो जनसुविधा समपन्न हो। मैं देश की तो नहीं पर अपने उन्नाव को तो इतना जानती हूँ कि गरीबी की एक ही जाति होती है और हम सब को मिलकर गरीबी से लड़ेगें इसके लिये हमें आपका साथ चाहियें जिससे कि मैं गरीब जनता की बदहाल जिंदगी में खुशहाली के दीप जला सकूं। हमारी इच्छा है कि भारत के नक्शे में उन्नाव का भी मुकाम हो और उन्नाव की अपनी एक अलग पहचान होनी चाहिये।
श्रीमती टण्डन ने कहा कि आज देश ऐसे दौर से गुजर रहा है। जहां मीडिया शिक्षक, डॉक्टर, गरीब किसान और स्वयं बेरोजगार मेरे बच्चे अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें नहीं चाहिये ऐसा हिन्दुस्तान जहां भय का माहौल हो। हमें ऐसा हिन्दुस्तान चाहिये जब समाज का हर वर्ग अपने को सुरक्षित और अपनी मनमर्जी का खाना व जहां चाहे आ जा सके, रात को चैन की नींद सो तो सके, मेरे देश के लोग उन्हांने कहा कि आने वाले समय में आप लोगों का साथ चाहिये। हम सब मिलकर इन ताकतो से डरकर नहीं डटकर मुकाबला करेंगे।
आर0के0 स्टार ग्रुप कुलराज बेदी ने लोगों को अंताक्षरी खिलाकर खूब हसाया।
संचालन फरहदपुर बाजार, मोहान में शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला तथा सफीपुर में अनूप कुमार मेहरोत्रा ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा0 सूर्य नारायण यादव, मो0 असलम, बृजपाल यादव, बाबूलाल रावत, मो0 खालिद, मो0 सलीम, शिव नन्दन, अरसद जमील, अवधेश मिश्रा, पुत्ती सिंह, बद्री प्रसाद रावत, राजीव रतन राजवंशी, गया प्रसाद रावत, राम नरेश सिंह, लाला सिंह, एस0एन0 सिंह, बब्लू सिंह, दिलीप, मो0 यूनुश, श्यामा सिंह, विमलेश सिंह, राम करन यादव, जंग बहादुर विमल, शरीफ, खालिक, सुखवीर सिंह, ओम प्रकाश द्विवेदी, लल्ला सिंह, ओम प्रकाश राजपूत, शमशाद, राम गुलाम, राम स्वरुप, केशनपाल, श्रवण कुमार, डा0 साबिर, महेश, राजेश, मूलचन्द्र, फतेहबहादुर आदि उपस्थित रहे।

No comments