कर वसूली को लेकर अपर जिलाधिकारी ने ली अधिकारियों की परेड
उन्नाव।
कार्यकरेततर राजस्व वसूली के फरवरी माह में निर्धारित लक्ष्य को पूरा
कराए जाने के उद्देश्य अपर जिलाधिकारी बीएन यादव ने जनपद के समस्त
उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नगर पंचायत तथा राजस्व
से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फरवरी तक जो विभिन्न देयको में
राजस्व वसूली के लक्ष्य निर्धारित हैं।
उन्हें समय से पूरा करें
जिनका 99 प्रतिशत पूरा नहीं किए हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निदेश
दिए गये। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागो की राजस्व वसूली के संबंध में
विस्तार से समीक्षाकी आबकारी, परिवहन, मनोरंजन, वन, स्टांप एवं निबंधन
,कृषि विपणन, मंडी समिति नगर विकास, सिंचाई आदि विभागों की राजस्व वसूली
को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। वन एवं वाणिज्य कर की वसूली कम
पाए जाने पर असंतोष व्यक्त किया ।
उन्होंने जनपद के समस्त
न्यायालय में उत्तर प्रदेश राजस्व की धाराओं के अंतर्गत वादों के
निस्तारण,स्टाप वादों , पट्टा का निस्तारण , दाखिल खारिज लंबित सीलिंग
वादों के निस्तारण की समीक्षा एवं निर्धारित समयमे पूरा करने पर जोर दिया
गया।
उन्होंने कृषि भूमि आवंटन की समीक्षा की तथा सार्वजनिक
तालाब, पोखरों, सरकारी ग्राम समाज की भूमि से कब्जा मुक्त किया जाए। अवैध
कब्जेदारों को एक लाख से ऊपर के बकाये के संबंध में वसूली कार्रवाई की
समीक्षा की। तथा तत्काल राजस्व वसूली पूरी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार
जन सूचना अधिकार कृषक दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी हासिल की गई।
इस
अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट रामप्रसाद जनपद के समस्त उप जिला अधिकारी
,तहसीलदार, राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
-----------------------------

No comments