छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले से "CRPF" के नौ जवान शहीद
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जिसमें सीआरपीएफ के 9 जवानों के शहीद हो की खबर मिली है । वहीं कई जवानों की घायल होने की भी खबर है। बस्तर डीआईजी सुंदराज पी ने बताया कि नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुंचाया है। जिसमें अभी तक 9 जवान शहीद हो गए है। वहीं घायल जवानों को रायपुर भेजा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने सीआरपीएफ का एंटी लैण्ड माइन व्हीकल आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया है। सुकमा के कासरम और पलोदी के पास बीडब्ल्यू कोबरा सीआरपीएफ 212 एसटीएफ और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस मुठभेड़ में नक्सलियों की ओर से आईईडी ब्लास्ट किया गया। इसमें नौ जवानों के शहीद होने की खबर आ रही है। इसके अलावा कई अन्य के घायल होने की भी सूचना है।
शहीद जवान इस हमले में एएसआई आरकेएस तोमर कांस्टेबल अजय कुमार यादव कांस्टेबल मनोरंजन लंका कांस्टेबल जितेंद्र सिंह कांस्टेबल शोभित शर्मा कांस्टेबल मनोज सिंह्र कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह कांस्टेबल चंद्रा एचएस और हेड कांस्टेबल लक्ष्मण शहीद हुए हैं।

No comments