आग से दो घर जले
तहसील हसनगंज क्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद के मोहल्ला अटल नगर निवासी कृष्ण लाल पुत्र हीरा लाल के छप्पर में आग लग गई। परिजन खेत पर गये थे। ग्रामीणों ने आग की लपटें देख कृष्ण लाल को सूचना दी। तब तक आग ने भयानक रूप ले लिया जिससे आग की चपेट में पडोसी अजीम खां के छप्पर को अपनी आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने मिलकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग से कृष्ण लाल की चारपाई, कपड़ा रजाई एक मोबाइल दो बोरे लाही एक बोरा गेहूँ जलकर राख हो गया। छप्पर के नीचे बंधी एक बकरी झुलस गई। पीडि़त ने लेखपाल को सूचना दी है।
समाचार संकलन: सनी सिंह

No comments