फिल्मी सितारों संग होली मिलन का आनंद लेंगे मजरों के लोग - अन्नू टंडन
उन्नाव - इस बार होली मिलन का आनन्द गाँवों के मजरों के लोग भी उठा सकेगें। गरीब लोगों की खुशी और उल्लास के लिये एक बार फिर तहसील मुख्यालयों पर फिल्मी सितारें उतरेगें।
उक्त जानकारी कांग्रेस की पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में दी।
पूर्व सांसद ने कहा कि होली मिलन अपने आवास पर प्रति वर्ष करने से गाँव के लोग दूर-दूर से उन्नाव नहीं पहुँच पाते थे और होली मिलन का आनन्द उठाने से वंचित रह जाते थे। उन कमजोर लोगों तक पहुँचने के लिये और उनकी खुशी के लिये फिल्मी सितारे जिले में चार दिनों तक रहेगें। फिल्मी सितारों में असरानी, गुलशन ग्रोवर, हास्य कलाकार अहसान कुरैसी के साथ-साथ उन्नाव शहर के होली मिलन में पूर्व कांग्रेस सांसद फिल्म अभिनेता गोविन्दा मुख्य रुप से रहेंगें।
क्रम सं0 दिनांक दिन समय स्थान विधानसभा
1 8 मार्च, 2018 गुरुवार प्रातः 9 बजे पुरवा डाकखाने के सामने, तहसील के पास मैदान में। पुरवा
2 8 मार्च, 2018 गुरुवार दोपहर 12 बजे माँ सन्दोही देवी मन्दिर प्रांगण, बीघापुर। भगवन्तनगर
3 9 मार्च, 2018 शुक्रवार दोपहर 12 बजे शान्ती मिल मैदान, बांगरमऊ। बांगरमऊ
4 10 मार्च, 2018 शनिवार प्रातः 9 बजे फरहदपुर पुलिया से न्योतनी मोड़ पर मैदान में। मोहान
5 10 मार्च, 2018 शनिवार दोपहर 12 बजे माँ गेस्ट हाउस के सामने मैदान में, सफीपुर। (हरदोई-उन्नाव मार्ग) सफीपुर
6 11 मार्च, 2018 रविवार सायं 4 बजे राजकीय इण्टर कालेज मैदान (जी0आई0सी0), कचेहरी के पास, उन्नाव। उन्नाव सदर
पत्रकार वार्ता में मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष डा0 सूर्य नारायण यादव, शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, राज कुमार लोधी, अंकित परिहार, कमल तिवारी, प्रवक्ता अजय श्रीवास्त, संजय निगम, अनूप मेहरोत्रा उपस्थित रहे।
No comments