तेज रफ़्तार ट्रक की टक्कर से छात्रा घायल
चकलवंशी । माखी थाना क्षेत्र के हरदोई उन्नाव मार्ग पर भदनी के पास तेज
रफ्तार ट्रक ने स्नातक की परीक्षा देने जा रही बाइक सवार छात्रा और उसके बड़े भाई को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सफीपुर सीएचसी
में भर्ती कराया। जहा छात्रा की हालत गम्भीर देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल
रेफर कर दिया ।
माखी थाना क्षेत्र के मेथीटीकुर निवासी रमेश कुमार की बेटी संगीता 18 बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने उन्नाव के एक निजी कालेज जा रही थी। बाइक उसका भाई बड़ा भाई राकेश 24 चला रहा था। भदनी के पास उन्नाव की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक कर बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई बहन सड़क पर फिसलते चले गए। राहगीरों ने तुरन्त पुलिस को सूचना दी ।मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां संगीता की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।

No comments