Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

बैंक लूटेरे पुलिस की गिरफ्त में

ब्रेकिंग न्यूज़
कानपुर ।  पुलिस की प्रतिष्ठा पर लगे दाग आखिर पुलिस ने धो ही डाले हैं। आनन फानन उच्च स्तरीय दबावों के चलते पुलिस लगातार छानबीन में लगी हुई थी, कार बरामदगी के बाद पुलिस को बहुत कुछ सूत्र भी हाथ लग गए थे, लेकिन आज कन्नौज जिले में जैसे ही पुलिस टीम ने दबिश मारी तो तुरंत सारे मामले का खुलासा होता चला गया। दो शातिरों को दबोचने के बाद पुलिस ने माल भी बरामद कर लिया, लेकिन पुलिस टीम पूरे गैंग के सफाये के बाद ही इसकी पुष्टि करना चाह रही है। इस संबंध में कोई भी पुलिस अधिकारी अभी किसी तरह के बयान नहीं दे रहे हैं। सारा काम बड़े ही गोपनीय ढंग से अंजाम दिया जा रहा है।
कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र के पशुपति नगर स्थिति यूनियन बैंक के 32 लाकरों से करोड़ों के जेवरात व माल पार करने वाले शातिर कन्नौज के ठठिया थानांतर्गत मे खुमावन पुरवा गांव के निकले। कानपुर की कई पुलिस टीमों ने गुरुवार देर रात छापामारी कर 32 लाकरो से लूटा गया सोना एक बोरी मे भरा हुआ शातिरों के पास से बरामद किया है । आरोपितों की निशानदेही पर घूरे मे दबे एक बोरी जेवरात और अन्य माल बरामद कर लिया है। गाँव निवासी सत्येन्द्र उर्फ नीटू यादव को भी पुलिस ने दबोच लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि नीटू यादव की बुआ के लड़के गुड्डन का गांव मे कुछ दिनों से आना जाना कुछ ज्यादा रहा है। गुड्डन कल्याणपुर के आईआईटी गेट का निवासी है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पुलिस गांव से दो लोगों को दबोचा गया है। पुलिस को वह गैस सिलेंडर भी मिल गया है, जिससे लॉकर को काटा गया था। उसका मालिक भी पकड़ा गया है। लाकर तोड़ने वाले गैंग में करीब आधा दर्जन शातिर कन्नौज व कानपुर के शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक पुलिस के अधिकारी इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

नकली नोटों के कारोबार से भी जुड़ा रहा है शातिर

स्थानीय पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया नीटू नकली नोटों का बड़ा सौदागर है। वह पहले नकली नोट बनाने के मामले में पकड़ा जा चुका है। कल्याणपुर में भी आरोपित ने अपना मकान बना रखा है। स्थानीय पुलिस सूत्रों के मुताबिक रात में करीब एक घण्टे तक पुलिस टीमें गांव में रहीं। इससे गांव में दहशत का माहौल है। हालांकि ग्रामीण चर्चाओं के बीच किसी चीज की पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं। कुछ ने लॉकर से माल लूटने का हवाला दिया तो कुछ बड़ी डकैती की वारदात होने का हवाला दे रहे हैं। पुलिस टीम के नीटू को उठाने की सच्चाई जरूर स्वीकारी है।
बड़ी वारदात के खुलासे के बाद आईजी आलोक सिंह की क्राइम ब्रांच ने एक बाद फिर अपना वजूद साबित कर दिखाया है। वहीं एसएसपी अखिलेश कुमार ने भी  टीम की सराहना है। वहीं एसपी साउथ अशोक कुमार वर्मा ने जमकर टीम की तारीफ की। हालांकि घटना से जुड़ी कुछ कड़िया जोड़ने मे पुलिस लगी है ।

कानपुर यूनियन बैंक के चोरों तक पहुंची पुलिस टीम के यह हैं सूत्रधार
क्राइम ब्रांच टीम प्रभारी विनोद मिश्रा, फजलगंज इंस्पेंक्टर एस के सिंह, नौबस्ता इंस्पेंक्टर संतोष सिंह के साथ ही अकबरपुर थाना प्रभारी रिषी कांत शुक्ला की अहम भूमिका बताई जा रही है।

No comments