त्यौहार को लेकर मुस्तैद पुलिस ने अपराधी को धर दबोच, भेजा जेल
उन्नाव। जहां एक
ओर होली त्योहार को लेकर पुलिस पूरी
तरह सजग है। वही अपराधी प्रवत्ति के लोग अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। गत दो दिन पूर्व अवैध पिस्टल के साथ शहर में घूम रहे एक शातिर आरोपी को पुलिस ने दौड़ा दिया। दही चौकी के पास खुद को बचाने के लिए उसने
पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने
घेराबंदी कर आरोपी
को पिस्टल समेत गिरफ्तार कर लिया। दो कारतूस भी उसके पास से बरामद किए गए है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर हत्या के प्रयास जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं।
शहर के मोहल्ला
तालिब सरांय निवासी फहद पुत्र मो. हमीद बुधवार को अवैध पिस्टल लेकर शहर में घूम रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उस पर नजर गड़ा दी। वह आईबीपी से दही चौकी
की ओर चला तो पुलिस ने उसका पीछा
कर लिया। दही चौकी
से पुरवा मोड़ के पास उसे पुलिस के पीछे लगने की भनक लग गई। अभी पुलिस उसे दबोचती, आरोपी ने अवैध पिस्टल से पुलिस पर फायर झोंक दी। खुद को बचाते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर
उसे कुछ दूर पर दौड़ाकर पकड़ लिया।
उसके पास से पुलिस
ने एक अवैध पिस्टल, दो कारतूस बरामद किए हैं। सदर कोतवाल अर¨वद ¨सह ने बताया कि आरोपी पर पहले भी कुछ
मुकदमें दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहार खंगाला जा रहा है। पुलिस
ने आरोपी द्वारा किसी से पिस्टल
छीने जाने की बात
कही है।
कोतवाली में जब भिड़े
पैरवी करने वाले
- शातिर आरोपी फहद की गिरफ्तारी की भनक
लगते ही उसे छुड़ाने के लिए
पहुंचे दो पक्ष
कोतवाली में ही एक-दूसरे भिड़ गए। एक पक्ष फहद का पक्षधर था तो दूसरा विरोधी। चर्चा मारपीट की भी रही। हालांकि पुलिस के दौड़ाने पर दोनों पक्ष वहां से दुबक गए। पुलिस ने
आरोपी फहद को जेल भेजा है। यह सबसे बड़ा दुर्भाग्य है की अपराधियों को बचाने वाले खुले आम बाहर निकलने लगे हैं। वहीँ किसी गरीब के बारे में सोंचने भर से ही अपना स्टेटस गिरने की बात कहने वाले समाज के कोढ़ को बचाने की जुगत में खुद को गौरवान्वित महसूस करते नजर आये।

No comments