करंट लगने से युवक की मौत
बांगरमऊ - कस्बा के मोहल्ला खतराना निवासी कौशल पुत्र प्रेम रस्तोगी 40 वर्ष की करंट लगने से उस समय मौत हो गई जब वह सुबह अपने बगीचे में पूजा अर्चना के लिए फूल लेने जा रहा था।
तभी रास्ते में बिजली के कटे हुए केबिल में चिपक गया करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, मृतक के परिजनों सहित पत्नी और तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है, असमय मृत्यु के कारण परिजनों को गहरा आघात लगा है।
.... रिपोर्ट - रियाजुल हसन

No comments