'भूतपूर्व सैनिक शिक्षक संघ' का हुआ गठन, शिक्षा बेहतरी का लिया संकल्प
उन्नाव - आज जनपद के निराला पार्क में भूतपूर्व सैनिक शिक्षकों ने एक बैठक की, जिसमें जनपद सहित प्रदेश के अन्य जनपदों से भूतपूर्व सैनिक शिक्षकों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
भूतपूर्व सैनिक शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम लोग देश के विभिन्न स्थानों पर विषम परिस्थितियों में रहकर देशसेवा की है आज हम लोग प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं। सरकारी विद्यालयों पर अच्छी शिक्षा न देने का आरोप समय -समय पर लगा करता है।
आज हम सभी यह प्रण निश्चय करते हैं कि सरकार द्वारा उपलब्ध संसाधनों से ही अपने-अपने विद्यालयों की प्राइमरी शिक्षा सुधारने के लिए कठिन परिश्रम करेंगे।
बैठक में ही भूतपूर्व सैनिक शिक्षक संघ के गठन पर भी आमसहमति बनीं, बैठक में मनोज श्रीवास्तव, शंकर, सतीश वर्मा, दिलीप, राजेश सिंह, चेतन, विनय, हरिकृष्ण यादव, डीएन शुक्ल, संतकुमार द्विवेदी, अशोक, आन्नंद, राजेश यादव, चौरसिया जी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments