अचानक आए बाइकर को बचाने में पलटी बस
चकलवंशी । मियागंज सण्डीला मार्ग पर आसीवन थाना क्षेत्र मकबूल खेड़ा के पास बाइक को बचाने में सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार सात महिलाओं सहित बीस लोग घायल हो गए। बस पलटने की सूचना पर पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया है। जिसमें तीन सवारियों की हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।
सण्डीला से लगभग तीस सवारियां भरकर मिनी बस उन्नाव जा रही थी। थाना क्षेत्र के मकबूल खेड़ा के पास बाइक को बचाने में मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें आसीवन थाना क्षेत्र भगवान दीन खेड़ा निवासी 20 पिंकी पुत्री मिश्रीलाल, हैदराबाद के सियाराम 47 पुत्र अगनू, अहमदपुर टकटौली के गया सिंह 50 पुत्र जीत बहादुर, सकतपुर के शिव प्रसाद 60 पुत्र चिरंजीव, सादाबाद के शिवकली 50 पत्नी छेदी लाल, कनिगांव के श्यामू 40 पुत्र छेदा इनकी पत्नी शिवदेवी 35 और पुत्र शिवम 10, पाठकपुर के माया 30 पत्नी चन्द्र पाल उन्नाव कोतवाली क्षेत्र पूरननगर के श्रीराम 62 पुत्र नन्हकू पीताम्बर नगर के पद्मावती पत्नी देशराज, चौधरी खेड़ा के सरोजनी पुत्री अमर सिंह सफीपुर थाना क्षेत्र मुरव्वतपुर निवासी पवन कुमार 44 पुत्र राम औतार जमालनगर निवासी लाला 60 पुत्र बुद्धा मिर्जापुर अजिगांव के ईश्वरी 65 पुत्र मैकू हसनगंज के महराज गंज के बाबूलाल पुत्र छेदा, न्यूराउदई के सारदा 48 पुत्र राजाराम सहित बीस लोग घायल हो गए। बस पलटने की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों ने सारदा, शिवकली, श्रीराम को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रिफर कर दिया है । बाइक बस में फस गयी। पुलिस ने बस को सीधा कराकर बाइक कब्जे में ले लिया और बस की सडक मार्ग से हटवाया दिया है।
समाचार संकलन: सनी सिंह

No comments