न्याय न मिलने पर किया खुदखुशी का प्रयास
बाराबंकी तहसील में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो युवक पर खुद पर पेट्रोल डालकर परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। और कहने लगे न्याय न मिला तो करेंगे खुदखुशी। यह देख वहा के लोगो में अफरा तफरी मच गई। और मामला पंहुचा अफसरो तक।
जब मामले की जानकारी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित तहसील के अफसरों को हुई तो वहां भी अफरा.तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीएम एसपी सिंह, सीओ सिटी एस के सिंह और कोतवाल राजकुमार पांडेय पहुंच गए। सभी ने दोनों युवकों को किसी तरह शांत कराया और पानी की टंकी से नीचे उतारा। युवकों से पूछताछ में पता चला कि बेगमगंज मोहल्ले के निवासी दानिश और पिंटू अपनी लाखों की जमीन पर कब्जे के विवाद में काफी समय से तहसील के चक्कर काट रहे थे। लेकिन अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की सुनवाई न होने से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाने का फैसला किया। दोनों की शिकायत पर एसडीएम ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

No comments