डेस्क - छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने गुरुवार को आरक्षक के भाई की हत्या कर दी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह घटना अबूझमाड़ क्षेत्र के झारवाही गांव में हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 9 मार्च को नक्सलियों ने आरक्षक के भाई को जबरन उठा लिया और जनअदालत लगाकर मौत की सजा दे दी। इस दौरान नक्सलियों ने ग्रामीणों को गांव छोड़कर न जाने का भी फरमान दिया है। फिलहाल पुलिस ने 21 मार्च को कुरुसनार थाना में आरक्षक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के लिए कहा।
No comments