भाजपाई मंत्री का बयान अमर्यादित, फूँका पुतला
हरदोई। समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष रामज्ञान
गुप्ता की अगुवाई में पदाधिकारियों ने नुमाइश चौराहे पर भाजपा सरकार के
खिलाफ नारेबाजी करते हुए बसपा व सपा नेताओं के खिलाफ अमर्यादित बयान देने
पर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता का पुतला फुंका और मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने
की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री की उपस्थित में भाजपा के
मंत्री ने सार्वजनिक बैठक में सपा व बसपा के शीर्ष नेतृत्व के विरुद्ध
अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। इस मौके पर परिवेश श्रीवास्तव, नीरज
अवस्थी, सुधीर गुप्ता, अभिषेक शुक्ला, लवकुश कश्यप, संजय यादव, अंकित
अवस्थी, धीरज अर्कवंशी, लकी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

No comments