उन्नाव। पेंड से टकराई कार से घायल चालक को जब पुलिस ने इलाज को लेकर ले जाना चाहा, तो उसने होश में आने पर खुद को लुटा बता पुलिस को छकाने की कोशिश की। घटना स्थल पर छानबीन करने पर पता चला कि कार चालक झूढ बोल रहा था।
अजगैन थाना क्षेत्र के सोनिक गांव के पास एक पेड़ से कार टकरा
गई, जिसके चालक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल द्वारा खुद
के साथ लूट होने की जानकारी देने पर पुलिस को पसीना छूट गया, हालांकि जांच
में मामला नशे में कार चलाने और पेड़ से टकराने का निकला। जिस पर पुलिस ने
राहत की सांस ली।
गुरुवार सुबह एक कार सवार सोनिक गांव के पास नशे में धुत घायल पड़ा
मिला। उसने अपना नाम राजकुमार पुत्र ज्वाला निवासी छतरपुर नोएडा बताया।
पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर उसने बताया कि उसके
पांच हजार रुपये लूट लिए गए। पुलिस ने जांच की तो लूट की बात गलत निकली।
आरोपी ने बाद में खुद नशे में गलत सूचना दिए जाने की बात स्वीकारी।
जब शराबी ने खुद को लुटा बताया
Reviewed by voiceofawadh.blogspot.com
on
March 08, 2018
Rating: 5
No comments