Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

अधूरे कोर्स के बावजूद होगी परीक्षाएं



रायबरेली। एक बार फिर मार्च में ही परिषदीय स्कूलों की परीक्षा होगी। लेकिन, हालत यह है कि कोर्स पूरा नहीं हो सका है। पूरे साल छात्र किसी तरह पढ़ाई करते रहे। टाट-पट्टी भी डेस्क-बेंच में नहीं बदल सकी है। 
इस वर्ष की परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होने जा रही हैं। दो पालियों में परीक्षा होगी और 17 मार्च तक चलेगी। इस साल के शैक्षिक सत्र का हाल यह रहा कि अक्टूबर तक कक्षा 4 से 8 तक की पूरी किताबें बच्चों को नहीं मिल सकीं। वहीं, दिसंबर में जब अ‌र्द्धवार्षिक परीक्षा हुई तो नकल हावी रही। किसी तरह परीक्षा संपन्न करा दी गयी। उस दौरान भी कोर्स पूरा नहीं हुआ था। अब वार्षिक परीक्षा में भी बच्चों का यही हाल है।
12 मार्च को कक्षा एक में हिन्दी मौखिक, कक्षा दो में हिन्दी लिखित व मौखिक तथा कक्षा तीन से आठ तक हिन्दी व शारीरिक शिक्षा की परीक्षा होगी। 13 मार्च को कक्षा एक में गणित मौखिक, कक्षा दो में गणित लिखित व मौखिक तथा कक्षा तीन से आठ तक गणित व संगीत की परीक्षा होगी। 14 मार्च को कक्षा एक में अंग्रेजी मौखिक, कक्षा दो में अंग्रेजी लिखित व मौखिक तथा कक्षा तीन से आठ तक अंग्रेजी व पर्यावरणीय अध्ययन की परीक्षा होगी। 15 मार्च को कक्षा एक पर्यावरणीय अध्ययन की मौखिक परीक्षा, कक्षा दो में पर्यावरणीय लिखित व मौखिक, कक्षा तीन से आठ तक सामाजिक विज्ञान व कृषि तथा गृह विज्ञान की परीक्षा होगी। 16 मार्च को कक्षा तीन में संस्कृत व उर्दू, कक्षा चार से आठ तक विज्ञान व संस्कृत-उर्दू की परीक्षा होगी। 17 मार्च को कक्षा छह से आठ तक स्काउट गाइड की परीक्षा होगी।
इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ल का कहना है कि बेसिक शिक्षा की वार्षिक परीक्षा 12 मार्च से शुरू हो रही हैं। इसके लिए सभी तैयारी कर ली गयी है। नकल विहीन परीक्षा के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं।

No comments