सड़क हादसे में बसपा नेता समेत चार की मौत
गोरखपुर - वैवाहिक कार्यक्रम से शामिल होकर रुद्रपुर लौट रहे बसपा नेता टेल्हू सोनकर समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। टेल्हू की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस बीच पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दिया। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने कार को काट कर मृतकों के शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बड़हलगंज कस्बा के चिल्लूपार मोहल्ला निवासी कैलाशपति सोनकर के लड़के की बारात देवरिया जनपद के रूद्रपुर में गई थी। कस्बे के वरिष्ठ सभासद 50वर्षीय टेल्हू सोनकर पुत्र अयोध्या सोनकर 38 वर्षीय श्रवण पटवा पुत्र कैलाश पटवा 33 वर्षीय धर्मवीर सोनकर पुत्र नारायण सोनकर व 28 वर्षीय लल्लू जायसवाल पुत्र हंसराज भी शामिल होने गए थे और बारात से लौटते समय रात करीब 1:30 बजे रूद्रपुर थाने के पिपरा कछार के पास गाड़ी पेड़ से टकरा गई। कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों की पहचान विन्ध्याचल जायसवाल उम्र 36ए मनोज मदेशिया उम्र 26ए अमरनाथ सोनकर उम्र 25 के रूप में हुई है। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद कस्बे में शोक की लहर है। मृतकों के परिवारों में चीख पुकार मची है। लोग उन्हें दिलासा देने का हौसला भी नहीं जुटा पा रहे हैं।

No comments