Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

तेज रफ़्तार कार ने बुजुर्ग महिला को रौंदा


आसीवन थाना क्षेत्र के चकलवँशी मियांगज मार्ग पर तेज रफ़्तार कार ने बुजुर्ग महिला को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद  मौके से कार लेकर भाग रहे कार चालक की कार पेड़ से जा टकराई जिसमें सवार कार चालक समेत पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में कराया भर्ती ।
 आसीवन थाना क्षेत्र के मुशीरा बाद गांव निवासी महिला जैदुन पत्नी बक्सरी 65  पैदल घर जा रही थी तभी  कोटरहा गांव के पास मियांगज की ओर से आ रही रही तेज रफ़्तार कार ने जोरदार  टक्कर मार दी जिससे पैदल चल रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मारने के बाद कार भगाई जो रसूलाबाद पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर एक पेड से जा टकराई जिससे कार चालक वीर सिंह पुत्र मुरारी लाल निवासी बेथर अचलगंज तथा कार सवार कैलाश व उनका पुत्र विकास गम्भीर रूप घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। तथा घायलों को इलाज के लिए मियांगज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट - सनी कुमार



No comments