चोरों के भय से व्याप्त ग्रामीण
चकलवंशी - गाँव में पुलिस चौकी होने के बाद भी चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं
कि वह घटना दर घटना को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उनकी परछाईं से भी दूर है
बीती रात चोरों ने तीन दुकानों में चोरी का प्रयास किया जब सफलता नहीं
मिली तो घरो के ऊपर लगे सोलर पैनल खोल ले गये पीडितों ने पुलिस को अज्ञात
चोरों के विरूद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
माँखी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत चौकी पावा में बीती रात चोरों ने सूर्य कांत पुत्र राजेन्द्र निवासी पावा की किराने की दुकान में चोरी करने प्रयास किया जब नाकाम रहे तो देवी प्रसाद पुत्र पृथ्वी पाल की खाद व बीज भंडार की दुकान के पीछे सेंध लगाने पहुंच गए जब यहाँ भी नाकाम हुए तो नेता पुत्र गुलजारी की गुमटी का ताला तोड़कर बैट्री साउंड व सोलर पैनल उठा ले गये फिर उसके बाद गंगा पुत्र राम दुलारे व बुद्धि लाल पुत्र बद्री और सुरेन्द्र पुत्र सूबेदार की छत पर लगे सोलर पैनल खोल ले गये . जबकि दो सप्ताह पहले रामू पुत्र ब्रम्हा तथा छुटक्के पुत्र बुद्धी लाल समेत साप्ताहिक बाजार पावा में लगी सोलर लाइट की बैट्रियां चोर खोल ले गये थे . लेकिन पुलिस ने किसी भी घटना का अब तक खुलासा नहीं किया जिससे गामीणो में डर का माहौल बना हुआ है।
रिपोर्ट - सनी कुमार

No comments