Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

करोड़ों की चोरी में पुलिस का कसता शिकंजा, 16 शातिर नामजद

कानपुर।  नौबस्ता थाना क्षेत्र के पशुपति नगर स्थित यूनियन बैंक की शाखा में लाकर काट कर हुई करोड़ों की चोरी में पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पलिस ने इस मामले में जेल गए मास्टर माइंड अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर भानु प्रताप सिंह पर नौबस्ता थाने में धोखाधड़ी व कूटरचित नंबर प्लेट बनाने का मुकदमा दर्ज किया गया। उसके अलावा बेकनगंज का रईस बनारसी, शरीफ दपाली, कुलीबाजार का शादाब, चकेरी का अजय सिंह समेत उन्नाव व शुक्लागंज के दो बदमाशों समेत 16 शातिर नामजद किये गए हैं। पुलिस का कहना है कि जिनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है, उनके गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

No comments