Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

बाइक सवार महिला की मौत, अन्य घायल

उन्नाव। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहान चौराहे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने कई वाहनों को टक्कर मारी। टक्कर लगने से एक बाइक सवार महिला कंटेनर की पहिए के नीचे चली गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहे भतीजे की हालत गंभीर है। कंटेनल चालक ने भागने के प्रयास में एक स्कूटी को भी टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार युवती सहित दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पीछा कर कंटेनर चालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।  
रूट मार्च के लिए चैराहे पर खड़ी पुलिस आनन-फानन मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख उसे लखनऊ ट्रामासेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के वक्त दो पहिया वाहन चला रहे लोग हेलमेट लगाए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सलारीखेड़ा निवासी सचिन पुत्र पिंटू अपनी चाची सरिता को लेकर बाइक से बुधवार को लखनऊ रिश्तेदारी में गए थे। गुरुवार को वापस लौटते समय मोहान चैराहे पर पहुंचते ही पीछे से एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सरिता उछलकर कंटेनर के पहिए के नीचे चली गई। जबकि सचिन सड़क पर दूर जा गिरा।
इसके बाद भी कंटेनर चालक ने गाड़ी रोकने का प्रयास नहीं किया। तेज रफ्तार में भागते समय कंटेनर की टक्कर से आगे जा रही स्कूटी सवार कीर्ति पुत्री जगतपाल निवासी मलहौली घायल हो गई। यह देख आसपास के लोग दौड़े और कंटेनर को रुकवाकर चालक को नीचे उतारा और पिटाई शुरू कर दी।
जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आक्रोशित भीड़ की पिटाई से कंटेनर ड्राइवर बेसुध हो गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत सीएचसी पहुंचाया। जहां घायल सचिन और बेसुध ड्राइवर की हालत गंभीर होने से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, कंटेनर की चपेट में आकर हरौनी चैराहे पर भी कई लोग घायल हुए हैं। इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कंटेनर को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कराया गया है।

No comments