सेंकेक्स पर सट्टा लगा रहे दो आरोपियो को पुलिस ने धर दबोचा
उन्नाव। शहर में सेंसेक्स पर सट्टा लगाने वाले दो आरोपियों
को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोच लिया, जबकि एक भागने में
सफल रहा। पकड़े गए आरोपियों के पास रुपये १७,५०० बरामद किये गए हैं। पुलिस भागे आरोपी की तलाश कर रही
है। गुरुवार को सदर कोतवाली पुलिस को सेंसेक्स पर सट्टा लगाने की मुखबिर से सूचना
मिली।
कोतवाल के नेतृत्व में सादी वर्दी में पहुंची पुलिस ने
सूचना पुख्ता करने के बाद कोतवाल अर¨वद सिंह को सूचना दी। मौके पर पहुंची फोर्स
की मदद से शहर के मोहल्ला शाहगंज निवासी नन्हक्के पुत्र राजाराम व रामशंकर पुत्र
राजाराम को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य आरोपी गुड्डू मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने उसे पकडने के लिए उसके कई ठिकानों पर दबिश दी है। पुलिस ने दोनों
सटोरियों के पास से 17,500 रुपये बरामद किए है।

No comments