यूवक की सड़क हादसे में मौत अन्य गंभीर
![]() |
| पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन |
उन्नाव। गांव की कार लेकर निकले युवक की सड़क हादसे में मौत
हो गई। वहीं कार के साथ चल रहा मालिक गंभीर रूप में निजी अस्पताल में मौत से जूझ
रहा है। वहीं मृतक के परिजनो के अनुसार कार मालिक के परिजनो को कम से कम उन्हे फोन
कर बताना चाहिए था। ताकि उन्हे पता तो चले सके। बतौर कल्लू की पत्नी नीतू ने कहा
कि यदि वे फोन करते तो हो सकता है कि उसका सुहाग बच जाता।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्लू बारी 44 पुत्र रामगुलाम
निवासी रामनेरखेड़ा थाना बारासगवर अमारनाथ सिंह की कार लेकर कानपुर किसी काम से जा
रहा थां इसी बीच माखी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कार किसी अन्य वाहन से जा टकराई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल ले कर आई, तथा दोनों को भर्ती
कराया। इस दौरान कार मालिक के परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो वे फौरन अस्पता
आए। उन्होने दोनो की हालत खराब देख अमरनाथ को तो किसी निजी अस्पताल ले कर चले गए।
लेकिन कार चला रहे कल्लू को न तो अपने साथ ले गए। और न ही उसके परिजनो को हादसे की
सूचना दी। इसी बीच जिला अस्पताल के अमरजेंसी में कल्लू की हालत बुधवार की देर शाम
को मौत हो गई। गुरूवार की सुबह उसके परिजनो को उसके पास से मिले कागजातों के आधार
पर जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। उसके तीन बच्चों
को ले कर पोस्टमार्टम हाउस के प्रांगण मे खड़ी मृतक कल्लू की बेवा नीतू को देख वहाॅ
से गुजरने वाले हर व्यक्ति की आंखे नम हो जा रही थी।
--------------------------

No comments