Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

ट्रैफिक की जानकारी, चालान सभी कुछ आपके मोबाइल पर

कानपुर। जल्दबाजी और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन इसकी वजह से कोई न कोई जिंदगी सड़क पर दम तोड़ देती है। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) और ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई का असर भी वाहन सवारों पर नहीं पड़ रहा है। हालांकि परिवहन विभाग ने प्लान तैयार किया है। इसमें हर घर तक ट्रैफिक नियम, कार्रवाई और दंड के बारे में जानकारी पहुंचाई जाएगी।   

इस तरह होगी व्यवस्था
परिवहन मंत्रालय ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों को सड़क सुरक्षा से अवगत करने की योजना बनाई है। सबसे पहले समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचार सामग्री का वितरण होगा। यह हर घर तक पहुंचेगी। लाइसेंस बनवाने व नवीनीकरण कराने वालों को यातायात नियमों के लिए जागरूक किया जाएगा। 

एसएमएस से आएंगे संदेश
लाइसेंस बनवाने, नवीनीकरण, रोड टैक्स, वाहन ट्रांसफर के लिए आए आवेदकों के मोबाइल नंबर लिये जा रहे हैं। उन्हें एमएमएस के माध्यम से सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट और कार सीट बेल्ट बांधने की अपील की जाएगी।
 
लाइसेंस के साथ भेजे जाएंगे नियम
डाक से आवेदकों को लर्निग और स्थायी लाइसेंस उनके पते पर भेजे जाते हैं। अब लाइसेंस के साथ ही ट्रैफिक नियमों को पत्राचार के माध्यम से घर तक पहुंचाया जाएगा।
मोहल्लों में लगाए जाएंगे बोर्ड
आरटीओ का प्रवर्तन दस्ता हाईवे और भीड़भाड़ वाले मोहल्लों में जागरूकता संदेश वाले बोर्ड और पोस्टर लगवाएगा। यह ऐसी जगह लगेंगे, जहां से आसानी से नजर आ जाएं। एआरटीओ प्रशासन आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि हर घर तक ट्रैफिक नियमों की जानकारी पहुंचाने की योजना है। समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचार सामग्री भेजने की तैयारी हो गई है।

No comments