Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

8087आवेदकों मे 454 को मिली मदिरा की दुकानें

उन्नाव। शहर के निराला प्रेक्षागृह में आबकारी विभाग के द्वारा लाटरी सिस्टम के अंतर्गत कुल 8087 आवेदकों मे 454 लोगो को अलग 2 लाटरी से दुकानों का आवंटन किया गया। जिसमे जनपद मे कुल देशी सराब की कुल  318  दुकानों मे 296 लोगो को आवंटन किया गया जबकि  आवेदन 5017 लोगो ने किया था। 
इसी प्रकार अंगे्रजी सराब कुल 85  दुकानों के लिये 2206 लोगो ने आवेदन किया था जिसमे 85 लोगो को सराब की दुकानें  दी गई। वही जनपद के 7  मॉडल शॉप के लिये 270 आवेदन आये थे जिसमे 7 लोगो को मॉडल शॉप की दुकान आवंटित की गई। जिसमे गदन खेड़ा बाईपास की मॉडल शाप विवेक तिवारी को मिली। गांधी नगर की मॉडल शॉप आनन्द गुप्ता, व वाजिद पुर की माडल शॉप रेखा जायसवाल को आवंटित हुई। जबकि कुल 70 बियर की दुकानों के लिये 594 आवेदन आए थे जिसमें 66 लोगो को बियर की दुकानें आवंटित की गई । 
चयन समिति मे विशेष सचिव पंचायती राज जेबी सिंह , जिला अधिकारी रवि कुमार एन जी , पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि, जिला आबकारी अधिकारी पीके शुक्ला मौजूद रहे।
-----------------------

No comments