पर्सनल-लाॅ में बदलाव हमें गवाॅरा नहीं- गौसिया खाॅन
उन्नाव। शहर के महल्ला ए बी नगर स्थित मदरसा अतहर उल उलूम निसवां(कन्या विद्यालय)में मो0 शफीक खान(हिन्दोस्तान ट्रांसपोर्ट कं0) की याद में तीन कमरों के ब्लाक का शिलान्यास समाजसेविका गौसिया खान के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में आए सभी अतिथिओं का स्वागत संस्था के मैनेजर जहीर अहमद खान ने किया। संचालन मौलाना नईम खान साहब ने किया। संस्था में शिक्षार्थी बच्चियों ने नात और कव्वाली पढ़ कर अतिथियों का मन मोह लिया।
संस्था के मैनेजर जमीर अहमद खान ने कहा कि दशकों से शिक्षा के प्रचार प्रसार में अग्रसर अंजुमन शाने रिसालत दारुल उलूम फैज ए आम के प्रयासों से हमारे बेटे, बेटियां दीनी तालीम के साथ जहाँ हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, साइंस, गणित, इतिहास, अरबी, फारसी की पढ़ाई कर रहे हैं वहीं कम्प्यूटर, कटाई, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, सिविल ड्राफ्टमैन का कोर्स भी संस्था के मिनी आई टी आई से ग्रहण कर रहे हैं।
श्री खान ने कहा कि हम इस बात पर विशेष ध्यान देते हैं कि बच्चे बच्चियां आलिम हाफिज होने के साथ डॉक्टर,इंजीनियर आदि शिक्षा के सभी छेत्रो में जमाने के साथ कांधे से कांधा मिलाकर देश और समाज की एक पहचान बनें।
मुख्य अतिथि गौसिया खान ने कहा आज हमें हर तरह की शिक्षा के साथ कुरआन और हदीस की शिक्षा भी जरूरी है ताकि हम किसी के बहकावे में न आ सकें। उन्होंने कहा कि हमारा पर्सनल-लाॅ जो संविधान के तहत है हमे उसमें कोई बदलाव गवारा नहीं है। उसमे किसी का भी दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे। जरूरत पड़ने पर हम मुस्लिम महिलाएं सड़को पर उतरकर अपने शरियत की हिफाजत के लिये लड़ेंगी।
अन्य वक्ताओं नदीम हैदर एडव, मो0 फारूक खां आदि ने भी अपने खयालात का इजहार किया।इस मौके पर मो0 फैज खान, एहतेशामुल हक, फजल करीम एडवोकेट, डॉक्टर इरशाद मुशीर, अब्दुल हफीज भूरे, मौलाना निसार अहमद मिस्बाही कजिय शहर, मो0 इरशाद सभासद के साथ संस्था के सभी अराकीन, स्टाफ व बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया।

No comments