भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न
उन्नाव। नगर पंचायत रसूलाबाद मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रर्ता संगठन का आयोजन किया गया। इस दौरान जिसमे नगर व क्षेत्र के करीब सैकडो की तादात मे कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकम की अध्यक्षता मे पूर्व अध्यक्ष छेदीलाल विश्वकर्मा ने पार्टी को आने वाले लोकसभा चुनाव मे मजबूती से आगे से आगे कदम बढ़ाने को लेकर कार्यकर्ताओ के मध्य चर्चा की।
भारतीय जनता पार्टी मंडल माखी के मुख्य अतिथि रामचन्द्र वर्मा ने पार्टी नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा ने सदैव जनता के हित की बात की है। हमारी जिम्मेदारी बनी है कि हम पार्टी को सदैव मजबूत बनाने का प्रयास करते रहै। उन्होने इस दौरान अपने राजनीति शब्दो का जोरदार प्रभाव डालते हुए पार्टी को नई दिशा की ओर ले जाने का सन्देश दिया।
कार्यक्रम के दौरान मंडल प्रभारी यदुनन्दन सिंह .मंडल अध्यक्ष पवन दीक्षित ,सेक्टर अध्यक्ष रसूलाबाद राम जी गुप्ता,मंडल महामंत्री अरविंद राजपूत ,अभय प्रताप सिंह ,बद्री सिंह ,राकेश राजपूत,आशिष तिवारी,दरोगा सिंह,व सैकडो लोग मौजूद रहे।

No comments