नवविवाहिता ने संदिग्ध हालातो में की आत्महत्या
उन्नाव। बाँगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रबडी में एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियो में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जें मे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाँगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रबडी में आज रमाकान्ती 25 पत्नी सतीश ने दोपहर में ऊपर कमरे जा कर सदिग्ध परिस्थितियो फाँसी लगा ली । जब तब देवर महेश पहुँचता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी । घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी मौके पर पहुँची पुलिस.ने शव को कब्जे में ले लिया । पति बाहर पुना में मजदूरी करता है पत्नी घर पर रहती थी तीन साल शादी के हुए थे । एक बच्चा अनुराग डेढ साल का है ।

No comments