Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

एम्बुलेंस चालक के कमरे का ताला तोड़ चोरों ने पचास हजार समेत लाखों का सामान किया पार

उन्नाव। बांगरमऊ थाना अंतर्गत होली के त्योहार पर घर गए सीएचसी के एंबुलेंस चालक के कमरे का ताला तोड़ चोरों ने नकदी-जेवरात समेत लाखों का सामान पार कर दिया। सोमवार को घर लौटने पर चालक को जब घर का ताला टूटा और सामान बिखरा मिला तो उसके होश उड़ गए। उसने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सीएचसी का एंबुलेंस चालक शिव सिंह  सीएचसी में बने कमरे में अपने परिवार के साथ रहता है। होली के त्योहार पर वह पत्नी उर्मिला सिंह  व बच्चों के साथ घर में ताला बंद कर पैतृक गांव हरदोई गया था। सोमवार दोपहर बाद जब वह ड्यूटी पर वापस आया तो कमरे का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। अंदर जाने पर बक्से की कुंडी टूटी और नकदी-जेवरात सब गायब मिले। पीड़ित चालक ने पुलिस को तहरीर देकर 50 हजार की नकदी समेत करीब तीन लाख का सामान चोरी होने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments