रंग खेलने की तैयारी मे जुटे नौनिहाल
उन्नाव। रंग खेलने की तैयारी में मां-बाप भी बच्चों को पूरी
तैयारी कराने में लगे हैं। बच्चे मैंगो, स्ट्राबेरी, आरेंज, पाइन एप्पल के
फ्लेवर के गुलाल और कलर की ओर आकर्षित हो रहे हैं। तो महंगा होने के बाद भी बड़ों
को हर्बल रंग ही भा रहे है।
रंग खेलने की तैयारी में मां-बाप भी बच्चों को पूरी तैयारी
कराने में लगे हैं बच्चों की सेहत को खतरा न हो इसे ध्यान में रखकर वह बच्चों को
रंग खरीदवाते समय वह उन्हें हर्बल गुलाल और रंग फलों के फ्लेवर में भी आता है यह
भी समझा रहे हैं। मैंगो, स्ट्रावेरी, आरेंज, पाइन एप्पल आदि फलों के फ्लेवर में गुलाल और कलर देख बच्चे
इनकी ओर आकर्षित भी अधिक हो रहे फलों के फ्लेवर वाले हर्बल रंग और गुलाल की रेंज 80 से 100 रुपया डिब्बा है।
हर्बल लिक्विड पेस्ट से चेहरे पर डिजाइन का बंदोबस्त भी है । जिससे चेहरे पर
डिजाइन बनाने के बाद सामान्य रुप से साबुन लगाते ही साफ हो जाते हैं।हर्बल रंगों
से त्वचा को खतरा नहीं
- जिला चिकित्सालय के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद स्वरूप ने
बताया कि हर्बल रंग से त्वचा रोग का खतरा नहीं है। सामान्य रंगों से सफदे दाग जैसे
त्वचा रोगों का खतरा हो सकता है। अगर हर्बल रंगों का प्रयोग करें तो इसका खतरा
नहीं रह जाता है।

No comments