माॅ के दर्शन को जा रही अधेड़ महिला की मौत
उन्नाव। थाना अजगैन अन्तर्गत स्थित माॅ कुशेहरी देवी के दर्शन के लिए आई महिला चक्कर खाकर गिर पड़ी। जिसे उपचार के लिए सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया। जहाॅ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ कृष्णा देवी पत्नी चंद्रदेव गुप्ता निवासी प्रेमनगर लखनऊ ट्रेन से कुशहरी देवी दर्शन करने के लिए आयी थी । कुसुम्भी स्टेशन पर उतरकर पैदल पैदल जा रही थी । कुसुम्भी पुलिया के पास अचानक कमर में दर्द के कारण बैठ गयी । और कुछ देर बाद रोड पर गिर पड़ी । आरक्षी जगन्नाथ मिश्रा व महिला आरक्षी पुष्पा व भ्ळ मोन्नु लाल के द्वारा नवाबगंज सीएचसी अस्पताल भेजा गया । जहाँ पर डॉक्टर द्वारा डेड घोषित कर दिया गया है यह घटना समय करीब नौ बजे सुबह की है।

No comments