बेटिया करती है पिता का नाम रोशन-अजेंद्र अवस्थी
उन्नाव। महिला दिवस पर अधिवक्ताओ
ने पुलिस अधीक्षक का सम्मान कर उन्हे भविष्य की शुभकामनाए दी।
अंतर रास्ट्रीय महिला दिवस
के अवसर पर आज अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी के संयोजन मे जिले की पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी का सम्मान
किया। इस मौके पर कप्तान को अधिवक्ताओं ने प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मान
किया गया। अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी ने कहा कि बेटी पढ़ लिख कर जब अफसर बन जाती है, तब पिता का जीवन सफल हो जाता है।
इस मौके पर सेंट्रल बार अध्यक्ष मोहन लाल मिश्र धीरज, सिद्धान्त अवस्थी ,सुनीता ,शिल्पी , रूप नारायण यादव, विजय, सनी सिंह, विवेक शुक्ला, भावार्थ मिश्र, प्रवीन दुबे, आलोक् सिंह,
राजेंन्द्र पाल, मुदस्सिर सहित अन्य
लोग मौजूद रहे।
वहीं महिला दिवस के अवसर पर
समाजसेवी गौसिया खान ने जिला अस्पताल के प्रसव वार्ड में महिलाओं को साड़ी वितरण किया। तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य
की कामना की। वहीं चिकित्सकों से जच्चा-बच्चा के बेहतर देखभाल के लिए निर्देश किया।
वहीं वस्त्र वितरण के दौरान महिला चिकित्सा अधीक्षक व कई डॉक्टर उपस्थित रहे।

No comments