विधायक और SDM ने गेंहू क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया
सागर - विधायक हर्ष यादव एवं एस डी एम ने गेहूं उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण देवरी कलां मौसम खराब होने एवं विगत सोमवार को हुई वर्षा से किसानों एवं समितियों का गेहूं पानी में भीगने के कारण को देवरी विधायक हर्ष यादव एवं एस डी एम राकेश मोहन त्रिपाठी और सहायक आपूर्ति अधिकारी तुलेश्वर कुर्रे ने संयुक्त रुप से देवरी के कृषि उपज मंडी देवरी एवं बेलढाना गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया एवं गेहूं खरीदी करने वाली समिति के संचालक एवम विपणन विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई के गेहू बचाव के इंतजाम करने और खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए सुविधाएं जैसे पानी पीने एवं छांव में तुलाई की व्यवस्था औऱ मौसम को देखते हुए त्रिपाल आदि की व्यवस्था मुहैया कराने के निर्देश दिए और भी खरीदी संबंधी निर्देश दिए।और मौजूदा सरकार की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए ।
.... रिपोर्ट - हेमंत आठिया
सागर मध्यप्रदेश

No comments