बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी कार
उन्नाव - आसीवन थाना क्षेत्र के सण्डीला मार्ग पर जरुवाखेडा़ गांव के पास अचानक आए मोटरसाईकिल सवार को बचाने में कार पुलिया से टकराकर खंती में जा गिरी। जिसमें कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया है।
मियागंज थाना क्षेत्र निवासी ओमप्रकाश 50 पुत्र हरिओम गुप्ता किसी कार्य से अपनी कार से उन्नाव की ओर जा रहे थे। तभी जरुवाखेडा मोड़ के पास अचानक एक मोटरसाइकिल सवार एक युवक कार के सामने आ जाने से तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित हो कर पुलिया से टकराकर खंती में पलट गई। जिसमे कार सवार मियागंज थाना क्षेत्र निवासी ओमप्रकाश और औरास थाना क्षेत्र के हाजीपुर गोसा निवासी विश्वजीत पुत्र आनन्द
घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मियागंज सीएचसी में भर्ती
कराया है।
रिपोर्ट - सनी सिंह
No comments