भारत की एक और बेटी ने कॉमनवेल्थ खेलों में जीता गोल्ड मेडल
NEWS DESK - ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी कॉमनवेल्थ खेलों के सातवे दिन भी भारत का सुनहरा प्रदर्शन जारी है। महिलाओं की डबल ट्रैप प्रतिस्पर्धा में श्रेयसी सिंह ने गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की झोली में 23 मेडल आ चुके हैंए जिसमें 12 गोल्डए 4 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज शामिल है। इसके पहले भारतीय शूटर ओम प्रकाश मिथरवाल ने बुधवार को 50 मीटर एयर पिस्टल मेन्स फाइनल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता
गेम के दौरान श्रेयसी सिंह और ऑस्ट्रेलियाई शूटर एमा कॉक्स के बीच 96 पॉइंट के साथ टाई हो गया जिसके बाद सिल्वर और गोल्ड मेडल के लिए फैसला शूट ऑफ के जरिये हुए जिसमें श्रेयसी ने सीधे गोल्ड पर निशाना साधा।
इन दोनों के अलावा बॉक्सर मेरी कॉम फाइनल में पहुंच गईं हैं जिसके बाद उनका सिल्वर मेडल पक्का हो गया है।
इससे पहले 50 मीटर पिस्टल इवेंट के क्वालीफिकेशन राउंड में मिथरवाल ने पहला जबकि जीतू ने छठा स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी। मिथरवाल ने कुल 549 का स्कोर किया था। तो वहीं जीतू ने 542 का स्कोर किया।
जहां ओम ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया वहीं जीतू राय इस बार मेडल से चूक गए। बता दें कि 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीतू राय ने गोल्ड मेडल जीता था वहीं ओम ने कांस्य पदक जीता था।

No comments