Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने जीता 11वां गोल्ड मेडल

DESK - भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में मंगलवार का दिन भी अच्छा रहा। स्टार शूटर हिना सिद्धू ने सटीक निशाना लगाते हुए न सिर्फ 25 मीटर पिस्टल इवेंट में गोल्ड जीता है बल्कि नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है । ये कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का कुल 11वां गोल्ड मेडल है। फाइनल में हिना ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया की इलिना गालियाबोविच को मात देते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया है।
हिना ने फाइनल शॉट में 38 का स्कोर हासिल किया था जिसमें से दो निशाने परफेक्ट फाइव थे। ये हिना का इस कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरा मेडल है। इससे पहले दस मीटर एयर पिस्टल इवेंट में उन्होंने सिल्वर जीता था। इस इवेंट का गोल्ड भारत की 16 साल की शूटर मनु भाकर की झोली में आया था। इससे पहले हिना ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर जीता था। इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन गगन नारंग और चैन सिंह 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में मेडल जीतने से चूक गए।
आठ बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाले गगन नारंग सातवें स्थान पर रहे। वहीं अच्छी शुरुआत के बाद चैन सिंह मेडल से एक कदम पीछे रह गए।



No comments