Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

अम्बेडकर और मोदी ब्राह्मण है भगवान कृष्ण ओबीसी, मुझे ब्राम्हण होने पर गर्व है - विधानसभा अध्यक्ष

News Desk - गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने शनिवार को पीएम मोदी और भीम राव आंबेडकर को ब्राह्मण बताया और भगवान श्रीकृष्ण को ओबीसी के रूप में परिभाषित किया। उन्होंने कहा कि ऋषि सांदिपनी ने श्रीकृष्ण को भगवान बनाया। त्रिवेदी ने ये बातें गांधीनगर में ब्राह्मण बिजनेस समिट के दौरान कहीं। त्रिवेदी ने कहा कि ब्राह्मण समुदाय कभी शक्ति का भूखा नहीं रहा। उसने कई राजाओं की सफलता में योगदान भी दिया है। चंद्रगुप्त मौर्य, भगवान राम और भगवान कृष्ण की सफलता में ब्राह्मणों का हाथ है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों ने भगवान को बनाया भगवान राम क्षत्रिय थे।  लेकिन उन्हें भगवान बनाने के पीछे ऋषि और मुनि थे। कृष्ण ओबीसी थे।
त्रिवेदी ने यह बातें गुजरात के सीएम विजय रूपानी और डिप्टी सीएम नितिन पटेल की मौजूदगी में कहीं। त्रिवेदी ने कहा कि वह खुद भी ब्राह्मण हैं और उन्हें इस बात पर गर्व है।
उन्हें भगवान बनाने के पीछे भी सांदिपनी ऋषि का हाथ था। 

No comments