ट्रक और बस की टक्कर में तीन की मौत बारह घायल
जौनपुर - जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र यादव नगर में एस्सार पेट्रोल पंप के पास आज सुबह रोडवेज बस और ट्रक की आपस में टक्कर हो जाने से तीन यात्रियों को दर्दनाक मौत हो गई और लगभग बारह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि जौनपुर से सवारी भर कर मिर्जापुर के लिए जा रही बस रामपुर थाना क्षेत्र के पास ट्रक से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमे सवार मड़ियाहूं निवासी मुकेश पुत्र सुन्दर , कमलपुर गया बाजार महाराजगंज निवासी राम उजागर विश्वकर्मा सहित एक अन्य युवक मौत हो गई। वही चंद्रभान ओझा, अमित ओझा, बंशीधर, अर्चना , बृजेश यादव, रामखेलावन, एसपी सिंह, विजय बहादुर, सरोज विश्वकर्मा सहित कई लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। और सभी मृतको को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।

No comments