उन्नाव - बांगरमऊ के बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर गैंगरैप का आरोप लगाने वाली महिला के पिता का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें की वह गंभीर अवस्था में घायल होकर जिला अस्पताल में कराह रहा हैं उधर पुलिसवाले और चिकित्सक मौज ले रहे हैं। ठहाके लगाकर उनका मेडिकल मुआयना कर रहे हैं। बलात्कार पीड़िता के पिता के साथ यह असंवेदनशील हरकत का वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर लोग सिस्टम को कोस रहे हैं। बता दें कि भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली युवती के पिता की सोमवार; नौ अप्रैल को पुलिस हिरासत में संदिग्ध रूप से मौत हो गई थी। पिता ने विधायक के भाई अतुल सिंह सेंगर व उनके समर्थकों पर पिटाई की बात कहते हुए उल्टे केस कराकर जेल भिजवाने का आरोप लगाया था। कहा था कि केस वापस न लेने पर उन्होंने हमला किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीड़िता के पिता के शरीर पर 15 स्थानों पर गंभीर चोटो के निशान की बात सामने आई थी।चिकित्सकों ने रिपोर्ट में कहा था कि पिटाई से आंत फट गई और फिर सेप्टीसीमिया के कारण शरीर भर में जहर फैल गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। जब पीड़ित को इलाज के लिए पुलिस जिला अस्पताल ले गई थी उस दौरान इमरजेंसी अफसर की कुर्सी पर बैठे शख्स और कुछ पुलिसवाले ठहाके लगाकर हंस रहे हैं उधर बलात्कार पीड़िता का पिता दर्द से करार रहा है।
रेप पीड़िता का पिता कराहता रहा, संवेदनहीन डाँक्टर हंसता रहा
Reviewed by Yogendra Kumar
on
April 12, 2018
Rating: 5
No comments