Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

विधायक कुलदीप सेंगर पर F.I.R दर्ज, CBI करेगी जाँच

Desk - उन्नाव गैंगरेप और उसके बाद पीड़िता के पिता की पुलिस कस्टडी में मौत पर योगी आदित्यनाथ सरकार ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है पुलिस ने आज बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया अब विधायक पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है गैंगरेप पीड़िता की बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी, जिसके बाद से योगी सरकार कठघरे में है.
बुधवार देर रात को यूपी सरकार ने उन्नाव गैंगरेप और पीड़िता के पिता की मौत मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया था वहीं इससे ठीक पहले बीजेपी विधायक लखनऊ के एसएसपी ऑफिस पहुंचे अटकलें लगाई जा रही थी की वह सरेंडर कर सकते हैं लेकिन विधायक सेंगर ने कुछ देर बाद मीडिया के सामने आकर जो कुछ भी कहा वह चौंकाने वाला था.

जब कुलदीप सेंगर से एसएसपी दफ्तर आने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा मैं तो मीडिया से मिलने आया था उन्होंने कहा मैं यहां मीडिया के समक्ष आया हूं मैं भगोडा नहीं हूं, मैं यहां राजधानी लखनऊ में हूं..




No comments