दबंगो ने युवती को किया आग के हवाले, भर्ती
कानपुर। प्रदेश की क़ानून व्यवस्था इस कदर दयनीय हो चली है कि राह चलते महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं। उन्नाव जिले में गैंगरेप
के बाद एक बार फिर से कानपुर में सनसनीखेज मामला सामने आने से महकमे में खलबली मच गई है। कानपुर देहात में 16 वर्षीय लड़की को तीन लोगों ने आग के
हवाले कर दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब लड़की बाल्टी लेकर पानी भरने के लिए गई थी।
जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम जब लड़की कानपुर देहात राजपुर के वैइना गांव में
पानी भरने जा रही लड़की को तीन लोगों ने रोका और उसे आग के हवाले कर दिया। वहीं इस
घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने लड़की को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन अन्य लोगों की
तलाश कर रही है।
No comments