ट्रेन की चपेट में आ युवक की मौत
उन्नाव। बीघापुर थाना के अंतगत टिकौली रावतपुर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक रविवार को रायबरेली पैसेंजर की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोको पायलट ने गेटमैन की मदद से सूचना स्टेशन मास्टर को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना रविवार करीब शाम 4 बजे की है। संतोष (30) पुत्र देवीदीन धानुक निवासी ग्राम रावतपुर शौच के लिए निकाला था। स्टेशन के नजदीक रेलवे क्रासिंग के पास वह कानपुर-रायबरेली पैसेंजर की चपेट में आ गया। घटना देख सफर कर रहे यात्री चिल्ला उठे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक क्रासिंग से निकल रहा था। इसी दौरान घटना हुई। वहीं, मृतक के परिजनों को पुलिस ने घटना के बारे में बताया। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक मानसिक तौर पर बीमार भी था।

No comments